पाठ−1
संसाधन
अभ्यासः−
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
i. पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
उत्तरः प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भू−भाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होने के कारण संसाधनें का वितरण असमान है।
ii. संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तरः संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपभोग करना और उन्हे नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है।
iii. मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तरः मानव संसाधन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि, मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान बनाने में सहयोग करती हैं।
iv. सतत् पोषणीय विकास क्या है?
उत्तरः संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य
के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना, सततपोषणी विकास कहलाता है।
2. सही उत्तर पर निशान लगाइए−
i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
क) उपयोगिता
ख) मूल्य
ग) मात्रा ✔
ii) निम्नलिखित में से कौन−सा मानव निर्मित संसाधन है?
क) कैंसर उपचार की औषधियाँ ✔
ख) झरने का जल
ग) ऊष्ण कटिबंधीय वन
iii) कथन पूरा कीजिए−
अनवीकरणीय संसाधन ............ होते हैं−
क) सीमित भंडार वाले ✔
ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
3. क्रियाकलाप−
“रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरे माती, मानुष, चून...”
ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक, कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थीं। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होग? इसे 100 शब्दों में लिखिए।
उत्तरः कवि नवीकरणीय संसाधन जल की ओर संकेत कर रहा है। जल असीमित नवीकरणीय संसाधन प्रतीत होता है। जल की कमी और जल स्त्रोतों का सूखना भीषण जल संकट की ओर इशारा कर रहा है। जल के समाप्त हो जाने पर दैनिक जीवन की क्रियाओं के लिए जल की उपलब्धता नहीं होगी। साथ ही कृषि कार्य सम्पन्न नहीं हो सकेगा। जिससे पोषण−आहार की उपलब्धता की की गंभीर समस्या सामने आएगी। पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ेगा और हमारा यह ग्रह जीवों के रहने योग्य नहीं रह जाएगा।
--::00::--