पाठ−2
भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन
अभ्यासः−
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
(i) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन−से हैं?
उत्तर− मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक तापमान और वर्षा हैं।
(ii) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर− रासायनों का अधिक उपयोग और वनों का अनियंत्रित दोहन भूमि निम्नीकरण के दो प्रमुख कारण हैं।
(iii) भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?
उत्तर− भूपृष्ठ के कुल क्षेत्रफल का लगभग प्रतिशत भाग भूमि है। भूमि पर ही मानवीय जीवन का अस्तित्व संभव है। भूमि पर ही कृषि, उद्योग, मानव आवास जैसी गतिविधियॉं संपन्न होती हैं, इसलिए भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है।
(iv) किन्ही दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।
उत्तर− पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए सरकार के द्वारा आरंभ किए गए दो सोपान निम्नलिखित हैं−
क) राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभयारण्य, इत्यादि की स्थापना।
ख) सामाजिक वानिकी और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता के पहल से जनजागरुकता का प्रसार करना।
(v) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।
उत्तर− जल संरक्षण के तीन तरीके निम्नलिखित हैं−
क) वर्षा जल को रैन वाटर हारवेस्टिंग के विभिन्न तकनीको को अपना कर भूमि के भीतर पहुँचाना।
ख) वाषपीकरण की अधिक दर वाले क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिए जल के समुचित एवं समग्र उपयोग को सुनिश्चत करने के लिए टपक सिंचाई जैसी तकनीकों को अपनाना।
ग) अधिकाधिक वृक्षारोपण करना जिससे वन संसाधनों में वृद्धि हो और प्राकृतिक तरीकों से जल संरक्षण हो सके।
घ)
2. सही उत्तर को चिन्हित कीजिए−
(i) निम्नलिखित में से कौन−सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?
क) समय ख) मृदा का गठन ग) जैव पदार्थ
उत्तर− ख) मृदा का गठन
(ii) निम्नलिखित में से कौन−सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
क) रक्षक मेखला ख) मलचिंग ग) वेदिका कृषि
उत्तर− ग) वेदिका कृषि
(iii) निम्नलिखित में से कौन−सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?
क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो।
ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
उत्तर− ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
3. निम्नलिखित का मिलान कीजिए−
क) भूमि उपयोग |
i) मृदा अपरदन को रोकना |
ख) ह्यूमस |
ii) स्थलमण्डल, जलमण्डल और वायुमण्डल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र |
ग) चट्टान बाँध |
iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग |
घ) जैवमण्डल |
iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ |
|
v) समाच्चरेखीय जुताई |
उत्तर−
क) भूमि उपयोग |
i) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग |
ख) ह्यूमस |
ii) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ |
ग) चट्टान बाँध |
i) मृदा अपरदन को रोकना |
घ) जैवमण्डल |
ii) स्थलमण्डल, जलमण्डल और वायुमण्डल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र |
4. निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए−
i) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र मैदान सर्वाधिक आबाद प्रदेश है।
उत्तर− सत्य।
कारण− नदी का तटीय क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ, समतल तथा मानवीय आवास के दृष्टिकोण से सर्वथा उपयुक्त होने के कारण गंगा, ब्रह्मपुत्र मैदान सर्वाधिक आबाद प्रदेश है।
ii) भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
उत्तर− सत्य।
कारण− जल की कमी या तो जल स्रोतों या जल प्रदूषण को सूखने के कारण होती है। भारत में बढ़ती आबादी, बढ़ती शहरीकरण, जीवन के बढ़ते मानकों और भोजन और नकदी फसलों की बढ़ती मांगों से मीठे पानी की आपूर्ति में कमी हो रही है।
iii) तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।
उत्तर− असत्य।
कारण− तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, इन्हें रक्षक मेखलाएँ कहा जाता है।
iv) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।
उत्तर− असत्य।
कारण− जलवायु परिवर्तन और मानव हस्तक्षेप प्राकृतिक आवासों के नुकसान का कारण बन सकते हैं, और इसलिए पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर सकते हैं।
--::00::--
Very good but noun ir
ReplyDelete