पाठ−1
कैसे, कब और कहाँ
फिर से याद करें−
1. सही और गलत बताएँ−
2. जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुस्लिम, ईसाई तीन कालखंडों में बाँट दिया था।
उत्तर− गलत
3. सरकारी दस्तावेजों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं?
उत्तर− गलत
4. अंग्रेजों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं।
उत्तर− सही
आइए विचार करें−
2. जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह कालखंडों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?
उत्तर− सन् 1817 में स्कॉलैंड के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने तीन विशाल खण्डों में “ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया" नामक किताब लिखी। इस किताब में मिल ने भारत के इतिहास को हिन्दू, मुस्लिम और ब्रिटिश तीन कालखंड में बाँटा गया था। जेम्स मिल के द्वारा इस प्रकार तीन कालखंड में भारतीय इतिहास को बाँटने से दिखने वाली मुख्य समस्याएँ निम्नलिखित हैं:-
1. भारतीय इतिहास काल का विभाजन साम्प्रदायिक आधार पर किया गया था।
2. यह कालखण्ड विभाजन पूर्णतयः विनिवेह विचारधारा पर आधारित था।
3. इस कालखंड विभाजन का प्रमुख उद्देश्य भारतीय समाज को सांप्रदायिक तथा जातिगत पहचान देकर विखंडित करना था। जिससे औपनिवेशिक लक्ष्यों की प्राप्ति हो सके।
3. अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?
उत्तर− अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को शासकीय कार्यालयों के अभिलेखागारों में सुरक्षित रखा। साथ ही दस्तावेजों की सुरक्षा के दृष्टि से भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार तथा संग्रहालय जैसी संस्थानों की भी स्थापना की गई।
4. इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?
उत्तर− इतिहासकार पुराने अखबारों से जो सूचनाएँ प्राप्त करते हैं वे तत्कालीन घटनाओं का सही चित्रण प्रस्तुत करती हैं। जबकि तत्कालीन पुलिस रिपोर्ट्स में तत्कालीन शासन के पक्ष में सूचनाओं को प्रभावित कर दर्ज किया जाता रहा है।
--::00::--
Narender Singh gal -com
ReplyDelete