"मोहब्बत...जिसका कभी इजहार न सके"
कहते हैं,
मोहब्बत का सबसे ख़ूबसूरत लफ़्ज़ होता है—
"तुम"।
और सबसे दर्दभरा लफ़्ज़ होता है—
"काश...!"
काश...!
तुम समझ पाते
कि मेरी हर मुस्कान के पीछे
तुम्हारा ही नाम लिखा है।
मैंने कभी तुम्हें पाने की ज़िद नहीं की,
बस इतना चाहा
कि जब भी मेरी आँखों में देखो,
मेरी ख़ामोशी पढ़ लिया करो।
क्योंकि मैं उन लोगों में से हूँ,
जो दिल तो पूरी शिद्दत से दे देते हैं,
मगर अपने जज़्बात
लबों तक लाने से डरते हैं।
डर इस बात का नहीं
कि तुम इंकार कर दोगे...
डर तो इस बात का है
कि कहीं तुम्हारी मुस्कान बदल गई,
तो मेरी दुनिया उजड़ जाएगी।
इसलिए मैंने
अपने दिल को समझा दिया है—
मोहब्बत करना...!
मगर उसे आवाज़ मत देना।
अब मेरी दुआओँ में तुम हो,
मेरी तन्हाइयों में तुम हो,
मेरी हर लिखी हुई नज़्म में तुम हो,
बस मेरी ज़िंदगी में
तुम्हारा नाम नहीं।
एक दिन शायद
तुम किसी और के साथ
बहुत ख़ुश रहो...
और मैं भी मुस्कुरा दूँगा,
क्योंकि सच्ची मोहब्बत
बदले में मोहब्बत नहीं माँगती,
वो तो बस
जिसे चाहती है,
उसकी ख़ुशी की दुआ करती है।
अगर कभी
मेरी याद तुम्हारे दिल के दरवाज़े पर दस्तक दे,
तो पल भर के लिए ठहर जाना...
शायद हवा का कोई झोंका
तुमसे इतना ही कहने आए—
"कोई था...
जिसने तुम्हें अपनी पूरी दुनिया माना,
मगर तुम्हें कभी बताया नहीं।
©RKPal
इस प्रकार की अन्य जानकारियों के लिए आते रहिए इस Website (www.rajkumarpal.in) पर
यदि आपने अभी तक हमारे यूट्यूब चैनल https://youtube.com/@thefundamentaltruth, टेलीग्राम चैनल https://t.me/nawprabhat और google map https://maps.app.goo.gl/g5GBWa9Zsjo5ihi28 को सब्सक्राइब नहीं किया है तो इसे सब्सक्राइब करते हुए बेल आइकॉन को भी प्रेस अवश्य करें। यदि आप यह वीडियो Facebook पर देख रहे हैं तो हमारे Facebook Page https://www.facebook.com/rajkumarpl.pal को लाइक और यदि Instagram पर देख रहे तो https://www.instagram.com/the_fundamental_truth?igsh=cjl6czBobXg3OHMz और Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Vb483ViGE56hiICKuR2V को भी फॉलो अवश्य करें। वीडियो/पोस्ट को लाइक, शेयर करना न भूलें। और भी बहुत कुछ मिलेगा आपको हमारी www.rajkumarpal.in पर। यहाँ अवश्य logon करें। website पर आप अपनी भागीदारी भी देते हुए आप अपने लेख, अपनी रचनाएँ भी निःशुल्क प्रकाशित करा सकते हैं। जानकारियों के लिए संपर्क करें हमारे whatsapp no. 7828694476 पर।

